भारत माता पाठ का अभ्यास प्रश्न उत्तर

भारत माता पाठ का अभ्यास प्रश्न उत्तर  


भारत माता पाठ के साथ

1- भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?

उत्तर– नेहरू जी भारत की चर्चा जलसों में आए हुए लोगों से करते थे।

2- नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे?

उत्तर– नेहरू जी भारत के किसानों से एक ही सवाल पूछते कि वे जिसे भारत माता कहते हैं, वह धरती कौन सी है?

3- दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था ?

उत्तर – दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए इसलिए आसान था क्योंकि वे स्वयं को दुनिया का एक अंश मानते थे। इसीलिए वे दुनिया के प्रत्येक हिस्से में घटने वाली घटनाओं से अवगत रहते थे।

4. किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?

उत्तर– किसान सामान्यतः भारत माता का अर्थ देश के बड़े नेताओं से लेते थे।


5- भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?

उत्तर– भारत माता के प्रति नेहरू जी की अवधारणा थी कि भारत में रहने वाले करोड़ों लोग ही भारत माता हैं। इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति इसका अंश है।


6- आज़ादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था ?

उत्तर– आज़ादी से पूर्व किसानों को एक साथ अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्हें गरीबी, कर्ज़, पूँजीपतियों द्वारा शोषण, ज़मींदार, महाजन का कड़ा व्यवहार, सख्त लगान और ब्याज, पुलिस का कहर आदि सहने पड़ते थे।

भारत माता पाठ के आस-पास


1- आजादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे? क्या आजादी के बाद वे साकार हुए? चर्चा कीजिए।

उत्तर– आज़ादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू जी ने सपना देखा था कि उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम सभी कोनों से भारत एक है और इसमेंस्वराज्य की स्थापना की जाए जो सभी के लिए लाभदायक है। आज़ादी के बाद नेहरू जी ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के हर संभव प्रयास किए और उन्होंने स्वराज्य की स्थापना की।

2- भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं?

उत्तर– भारत के विकास को लेकर हम सपने देखते हैं कि भारत का प्रत्येक नागरिक समृद्ध हो। किसानों को उच्च तकनीकि एवं कृषि की आधुनिकविधियों से अवगत कराया जाए ताकि अधिक पैदावार हो सके और देश का विकास हो । प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा और रोज़गार हो ताकि मानव समाज का विकास हो सके। समाज विकसित होगा तो देश का विकास निश्चित ही संभव है।

3- आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की क्या संकल्पना है? बताइए ।

उत्तर– भारत माता और हिंदुस्तान दोनों एक ही हैं। यही वह पवित्र भूमि है जो नदी, पहाड़, वनों, खेतों से परिपूर्ण होकर हमारा पालन-पोषण करतीहै। धरती हमें खाने के लिए अन्न, पहने के लिए वस्त्र और रहने के लिए घर प्रदान करती है। यह माता के समान हमें अपनी गोद में लिए हुए है, इसलिए हम इसे धरती माता भी कहते हैं।

4- वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है? चर्चा कर लिखिए ।

उत्तर– वर्तमान में किसानों को अनेक तरह की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हुई हैं। पहले कृषि के सीमित साधन होने के कारण और सिंचाई केअन्य साधन न होने के कारण किसान को बहुत कम उपज प्राप्त होती थी। ज़्यादातर उसे दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। फिर ज़मींदार, साहूकारआदि भी उसका भरपूर शोषण करते थे। आज कृषि और सिंचाई के साधनों का विकास हो गया है। आधुनिक यंत्रों और तकनीक से किसान नेअपनी पैदावार को बढ़ा लिया है। शिक्षा का प्रसार होने से किसान जागरूक हो गया है।

5- आज़ादी से पूर्व अनेक नारे प्रचलित थे। किन्हीं दस नारों का संकलन करें और संदर्भ भी लिखें।

उत्तर
() ‘भारत माता की जय’- सामान्य नारा, जो हर सभा में बोला जाता था ।
() इंकलाब जिंदाबाद- क्रांति को हवा देने के लिए यह नारा लगाया जाता था।
() ‘जय हिंद’ – सुभाषचंद्र बोस का नारा ।
() तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा- सुभाषचंद्र बोस द्वारा सशस्त्र क्रांति का आह्वान।
() करो या मरो- गाँधी जी का आह्वान ।
() स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है- लोकमान्य तिलक।
() हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान- प्रताप नारायण मिश्र ।
() हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सब आपस में भाई-भाई । – एकता से संबंधित सामान्य प्रचलित नारा 
() नहीं रखनी सरकार, भाइयों नहीं रखनी भारत छोड़ो आंदोलन का नारा ।
() साइमन वापस जाओ- साइमन कमीशन का विरोध करने के दौरान लगा नारा।

भारत माता भाषा की बात


1. नीचे दिए गए वाक्यों का पाठ के संदर्भ में अर्थ लिखिए दक्खिन, पच्छिम, यक-साँ, एक जुज़, ढढ्ढे

उत्तर –

दक्खिन – दक्षिण,
पच्छिम – पश्चिम,
यक-साँ – एक समान,
एक जुज़ – एक भाग,
ढढ्ढे – बोझ

2. नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए

आज़ादी, चमक, हिंदुस्तान, विदेश, सरकार, यात्रा, पुराण, भारत

उत्तर

आज़ाद, चमकीला, हिंदुस्तानी, विदेशी, सरकारी, यात्री, पौराणिक, भारतीय

भारत माता पाठ का अभ्यास प्रश्न उत्तर, cbse hindi aaroh 1 chapter 9 question answer

Related Posts

error: Content is protected !!