बस की यात्रा का सारांश, प्रश्न उत्तर और अभ्यास प्रश्न कक्षा-8

इस पोस्ट में हमलोग बस की यात्रा का सारांश, बस की यात्रा का प्रश्न उत्तर को पढ़ेंगे| यह पाठ क्लास 8 हिन्दी वसंत भाग 3 के चैप्टर 3 से लिया गया है|

बस की यात्रा पाठ का सार या सारांश / bas ki yatra summary 

‘बस की यात्रा श्री हरिशंकर परसाई द्वारा लिखा गया एक श्रेष्ठ व्यंग्य है। इसमें लेखक ने एक पुरानी बस की स्थिति का हास्य-पूर्ण चित्रण किया है।लेखक बताता है कि एक बार उसने और उसके चार मित्रों ने सोचा कि वे शाम को चार बजे वाली बस से घर चलें ।लेखक के दो मित्रों को सुबह काम पर अवश्य पहुँचना था, इसलिए उन्होंने शाम को ही चलने का फैसला किया। एक ने कहा यह बस जबलपुर की ट्रेन से मिला देती है। लेखक और उसके मित्रों को कुछ लोगों ने इस बस से सफ़र न करने की सलाह दी, लेकिन वे इस सलाह को समझ नहीं पाए और बस में बैठ गए। बस बहुत ही पुरानी थी, जिसे देख उनकी आँखों में श्रद्धा का भाव उमड़ने लगा। लेखक हँसी में कहने लगा कि-

यह बस सफ़र के लिए नहीं अपितु पूजा के योग्य है बस कंपनी के हिस्सेदार भी इसमें बैठे हुए थे जो लोग अपने संबंधियों को छोड़ने आए थे, ये उन्हें इस तरह देखने लगे जैसे वे उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हों। इंजन स्टार्ट हो गया, लेकिन ऐसा लगा जैसे सारी बस ही इंजन हो। लेखक सोचने लगा कि यह बस गांधीजी के असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय अवश्य जवान रही होगी। लेखक को यह पता ही नहीं चला कि वह सीट पर बैठा है या सीट उस पर बैठी है। सीटों की हालत खराब हो चुकी थी। अचानक बस चलते-चलते रुक गई। कारण पता चला कि पेट्रोल की टंकी में छेद हो गया है। ड्राइवर ने बाल्टी में पेट्रोल निकालकर नली द्वारा उसे इंजन में भेजना शुरू कर दिया। लेखक मन-ही-मन में सोचने लगा कि इसका क्या भरोसा ! इसकी ब्रेक भी फेल हो सकती है, स्टीयरिंग टूट सकता है।

झील को आते देख लेखक सोचता है कि अब तो यह अवश्य इसमें गोता लगा जाएगी। बस अचानक फिर रुक गई, लेकिन बस कंपनी के हिस्सेदार इतने पर भी कहने लगे-“बस तो फर्स्ट क्लास है जी! यह तो इत्तफ़ाक की बात है।”

लेखक को अंतर्मन में ग्लानि हो रही थी कि वह वृद्धा पर सवार होकर जा रहा है। अगर रास्ते में इसका प्राणांत हो गया तो इसकी अंत्येष्टि यहीं करनी पड़ेगी।अचानक पुलिया पर पहुँचने पर बस का एक टायर फिस्स हो गया। हिस्सेदार साहब ने इंजन खोलकर कुछ ठीक किया और बस चलने लगी। पीछे से आती गाड़ी को बस रुककर कहती-“निकल जाओ बेटी! अपनी तो वह उम्र ही नहीं रही।”   अब कठिनाई और बढ़ गई। लेखक और उसके मित्रों ने समय पर पहुंचने की उम्मीद छोड़ दी। अब सब आराम से हंसी-मजाक करने लगे। रास्ता रेंगते-रेंगते कटने लगा।

बस की यात्रा पाठ का प्रश्न उत्तर / bas ki yatra question answer 

कारण बताएँ

1. “मैंने उस कंपनी के हिस्सेदार की तरफ़ पहली बार श्रद्धाभाव से देखा।”
* लेखक के मन में हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा क्यों जग गई?

उत्तर– हिस्सेदार साहब बस के टायरों बस के टायरों बस के टायरों की जर्जर स्थिति को अच्छी तरह जानते हुए भी अपनी जान हथेली पर रखकर बस में यात्रा कर रहे थे हिस्सेदार साहब बलिदान और त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति थे यही कारण था कि लेखक के मन में हिस्सेदार साहब के प्रति अपार श्रद्धा भाव जाग उठा|

2. “लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते।”
* लोगों ने यह सलाह क्यों दी?

उत्तर– लोगों ने सलाह दी कि आपको इस शाम वाली बस से यात्रा नहीं करनी चाहिए क्योंकि इस बस की स्थिति बहुत ही खराब है  इस बस का कोई भरोसा नहीं है कि कब चलते-चलते कहां रुक जाए या खराब हो जाए। कुछ लोग तो इस शाम वाली बस को डाकिन कहकर संबोधित करते थे। इन्हीं कारणों से कोई व्यक्ति इस शाम वाली बस से यात्रा करने की सलाह किसी को नहीं देता था।

3. “ऐसा जैसे सारी बस ही इंजन है और हम इंजन के भीतर बैठे हैं।”
* लेखक को ऐसा क्यों लगा?

उत्तर– लेखक ने पुरानी जर्जर बस की हालत व्यक्त करते हुए कहां है कि बस की खिड़कियों के शीशे न थे। सीटें टूटी-फूटी थी। बस का ढांचा ऐसा था कि इंजन की घरघराहट के कारण पूरी बस कंपन्न कर रही थी। पूरी बस इंजन के समान धक धक हिलने डुलने के कारण लेखक को लगा कि हम बस में न बैठकर इंजन में बैठे हैं।

4. “गजब हो गया। ऐसी बस अपने आप चलती है।”
* लेखक को यह सुनकर हैरानी क्यों हुई?

उत्तर– बस की हालत इतनी जर्जर थी कि वह यात्रा करने लायक न थी फिर भी लोग उस बस से यात्रा करते थे। यात्रा के दौरान बस के कई पुर्जे टूट गए। रात के अंधेरे में लाइट खराब हो जाने से रास्ता न दिखाई देता था। फिर भी ड्राइवर बस चला रहा था। मानो बस स्वयं अपने आप चल रही हो|

5. “मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था।”
* लेखक पेड़ों को दुश्मन क्यों समझ रहा था?

उत्तर– लेखक बताता है कि पुरानी बस का कोई भी अंग सही न था। स्टेरिंग भी इसकी बहुत कमजोर थी। लेखक मन में सोच रहा था कि कब कौन सा पेड़ कहां से आकर इस बस से टकरा जाए कोई ठीक नहीं है। यही सब सोचकर लेखक पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था।

पाठ से आगे

1. ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ किसके नेतृत्व में. किस उद्देश्य से तथा कब हुआ था? इतिहास की उपलब्ध पुस्तकों के आधार पर लिखिए।

उत्तर– गांधी जी ने दिसंबर 1929 में कांग्रेस के लाहौर में होने वाले अधिवेशन में ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया इस आंदोलन के निम्नलिखित उद्देश्य थे

लाहौर के अधिवेशन में पूर्ण स्वतंत्रता को कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य मानना इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सरकार को कर न देना|

ब्रिटिश सरकार ने भारतीयों का खूब आर्थिक शोषण किया था इस शोषण के अंत का मुख्य साधन उस समय इसी आंदोलन को माना गया

2. सविनय अवज्ञा का उपयोग व्यंग्यकार ने किस रूप में किया है? लिखिए।

उत्तर– लेखक ने इस पाठ में सविनय अवज्ञा आंदोलन का जिक्र बस की जर्जर हालत को व्यक्त करते हुए किया है। वे लिखते हैं कि बस के हर हिस्से को असहयोग करने की ट्रेनिंग मिल चुकी है। सीट का बॉडी से बॉडी का सीट से कोई तालमेल न होने से पूरी बस हिचकोले खाती हुई चल रही थी। बस के इस तरह चलने से सभी यात्रियों को बहुत कष्ट हो रहा था।

3. आप अपनी किसी यात्रा के खट्टे-मीठे अनुभवों को याद करते हुए एक लेख लिखिए।

उत्तर– विद्यार्थी अपने अनुभव के आधार पर स्वयं  लिखें

मन बहलाना

* अनुमान कीजिए यदि बस जीवित प्राणी होती, बोल सकती तो वह अपनी बुरी हालत और भारी बोझ के कष्ट को किन शब्दों में व्यक्त करती? लिखिए।

उत्तर– बस यातायात का महत्वपूर्ण साधन होने के साथ-साथ निर्जीव वस्तु भी है अगर बस जीवित प्राणी होती तो अपनी मार्मिक दशा का वर्णन करते हुए कहती कि देखो मेरे ये टायर जिनके सहारे में प्रत्येक स्थान पर आती-जाती हूँ एकदम बदहाल और बेकार हो गए हैं। मेरे इंजन के साथ-साथ मेरा पूरा शरीर झनझनाता रहता है। मैं भी इंजन के समान कंपन करती रहती हूं। कभी मेरी आंखें मुझे धोखा दे देती है तो कभी मेरा पेट। अर्थात आंख का तात्पर्य बस की लाइट से है और पेट का तात्पर्य बस के ईंधन से है। कुल मिलाकर मेरी दशा अत्यंत दुखद और विचारणीय है।

बस की यात्रा पाठ के भाषा की बात

प्रश्न-1- बस, वश, बस तीन शब्द हैं-इनमें बस सवारी के अर्थ में, वश अधीनता के अर्थ में, और बस पर्याप्त (काफी) के अर्थ में प्रयुक्त होता है, जैसे-बस से चलना होगा। मेरे वश में नहीं है। अब बस करो।
* उपयुक्त वाक्यों के समान वश और बस शब्द से दो-दो वाक्य बनाइए।

उत्तर
*मैं कल बस से दिल्ली जाऊंगा।
* बारात बस से विवाह स्थल पर पहुंची।
*शरारती मोहन को समझाना मेरे बस में नहीं है।
*परशुराम पूरी तरह अपने क्रोध के वश में आ जाते हैं।
*बस, मैं खा चुका अब नहीं खाऊंगा।
*विद्यालय बस 2 मील की दूरी पर है।

2. “हम पाँच मित्रों ने तय किया कि शाम चार बजे की बस से चलें। पन्ना से इसी कंपनी को बस सतना के लिए घंटे भर बाद मिलती है।

“ऊपर दिए गए वाक्यों में ने, की. से आदि वाक्य के दो शब्दों के बीच संबंध स्थापित कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को कारक कहते हैं। इसी तरह दो वाक्यों को एक साथ जोड़ने के लिए ‘कि’ का प्रयोग होता है।

* कहानी में से दोनों प्रकार के चार वाक्यों को चुनिए।

उत्तर
*लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से यात्रा नहीं करते।
*हमें लग रहा था कि हमारी सीटों के नीचे इंजन है।
*यह समझ नहीं आता था कि सीट पर हम बैठे हैं या सीट हम पर बैठी है।
*एक पुलिया के ऊपर पहुंचे ही थे कि एक टायर फिस्स करके बैठ गया।

3. “हम फ़ौरन खिड़की से दूर सरक गए। चाँदनी में रास्ता टटोलकर वह रेंग रही थी।”
दिए गए वाक्यों में आई ‘सरकना’ और ‘रेंगना’ जैसी क्रियाएँ दो प्रकार की गतियाँ दर्शाती हैं। ऐसी कुछ और क्रियाएँ एकत्र कीजिए जो गति के लिए प्रयुक्त होती हैं, जैसे-घूमना इत्यादि। उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

उत्तर
*कूदना- पेड़ से आम तोड़ने के लिए बच्चे कूदने लगे।
*उड़ना- पक्षियों की भांति सभी प्राणी आकाश में उड़ना चाहते हैं। 
*खेलना- बच्चों को तरह-तरह के खेल खेलना बहुत अच्छा लगता है।
*जाना- मुझे कल स्कूल जाना है।

4. “काँच बहुत कम बचे थे। जो बचे थे. उनसे हमें बचना था “

इस वाक्य में ‘बच’ शब्द को दो तरह से प्रयोग किया गया है। एक ‘शेष के अर्थ में और दूसरा ‘सुरक्षा’ के अर्थ में। नीचे दिए गए शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करके देखिए। ध्यान रहे, एक ही शब्द वाक्य में दो बार आना चाहिए और शब्दों के अर्थ में कुछ बदलाव होना चाहिए। (क) जल (ख) हार

उत्तर
जल- जलते हुए घर को बुझाने के लिए लोग उस पर जल फेंकने लगे।
हार- वह अपनी विजय का हार पहनना चाहता था, लेकिन हार गया।

5. बोलचाल में प्रचलित अंग्रेजी शब्द ‘फर्स्ट क्लास’ में दो शब्द हैं- फर्स्ट और क्लास। यहाँ क्लास का विशेषण है फर्स्ट। चूंकि फर्स्ट संख्या है. फर्स्ट क्लास संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण है ‘महान आदमी’ में किसी आदमी की विशेषता है महान। यह गुणवाचक विशेषण है। संख्यावाचक और गुणवाचक के दो दो उदाहरण खोजकर लिखिए।

उत्तर
संख्यावाचक विशेषण- दुगुना, तिगुना, एक, दो, तीन, इत्यादि। 
गुणवाचक विशेषण- लंबा, मोटा, पतला, प्राचीन, नवीन, लाल, पीला इत्यादि।

बस की यात्रा पाठ के अभ्यास प्रश्न

प्रश्न लेखक ने बस की तुलना किससे की है और क्यों
प्रश्न– लेखक ने समय से घर पहुंचने के लिए क्या योजना बनाई?
प्रश्न– लेखक को ऐसा क्यों लगा कि जिंदगी इसी बस में गुजरनी है?
प्रश्न– किसके प्राण अंत के बाद यात्रियों को अंत्येष्टि चिंता थी?
प्रश्न– हिस्सेदार से किसने पूछा कि यह बस चलती भी है?
प्रश्न– पेड़ों को देखकर लेखक को क्या लगता था?

Related Posts

error: Content is protected !!